फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: काम करके घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Fri, 20 Dec 2024 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की रात काम करके घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात ट्रेलर का चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गया घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की रात काम करके घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात ट्रेलर का चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गया घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैहामुड़ा निवासी जय श्रीवास 22 साल बीती रात करीब सवा 10 बजे के आसपास काम करके घर लौट रहा था। बताया जा रहा है युवक जब छाल जाने वाले बाय पास मार्ग के आगे बोर पारा के पहुंचा ही था कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने घटना की सुचना डायल 112 को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही युवक को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें