फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में युवक की मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, घर में पसरा मातम

Fri, 07 Mar 2025 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात बारात आये एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के शव के पीएम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात बारात आये एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के शव के पीएम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दर्रामुडा का रहने वाला युवक परमानंद यादव 34 साल शादी में शामिल होनें अपने मामा गांव ओडिसा के रतिया गांव गया हुआ था जहां से कल रात वह एक अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ बंगुरसिया गांव बारात आया हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाश्ता करने के बाद वह रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रहा था इसी दौरान रायगढ़-हमीरपुर मार्ग में अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया।
 
भारी वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल युवक को उसके परिजनों एवं साथियों ने तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आज सुबह मृतक युवक के शव का पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें