फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Thu, 18 Sep 2025 05:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में गुरूवार की दोपहर 11केवी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में गुरूवार की दोपहर 11केवी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 5 निवासी साहिल बर्मन पिता ब्रिज बर्मन 23 साल, जो कि लाईट लगाने का काम करता था और दोपहर 3 बजे के आसपास मोहल्ले में ही काम करते समय अचानक 11केवी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था।

विज्ञापन


 इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल साहिल बर्मन को घरघोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साहिल बर्मन का एक हाथ अनजाने में ऊपर से गुजर रहे 11 केवी विद्युत तार से टकरा गया। जिससे यह घटना हुई है। बहरहाल इस मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें