फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जंगली सुअर के लिये बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


प्रार्थी लक्ष्मण कुमार पटेल निवासी पेलमा ने 27 सितंबर को तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई मनोज कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष 26 सितंबर को कंपनी में काम के लिए निकला था, जो रात्रि तक घर नहीं लौटा। अगले दिन 27 सितंबर की सुबह उसकी खोजबीन की जा रही थी। इस दौरान स्कूल डीपा पेलमा जंगल में नाले के पास उसका शव तार से लिपटा पड़ा मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के लिए जीआई तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था, जिसकी चपेट में आकर मनोज पटेल की मौत हो गई।

तमनार थाना प्रभारी प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की गई। इस दौरान मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान में पता चला कि गांव के ही रहने वाले मनोहर नायक पिता लुकेश्वर उम्र 62 वर्ष निवासी पेलमा ने ग्राम उरबा की ओर से पेलमा बस्ती के पास 11 केवी बिजली पोल से तार खींचकर करीब 28 बांस खूंटी के सहारे खुले में जीआई तार फैलाया था। 
विज्ञापन


आरोपी ने यह जानते हुए भी कि उसके संपर्क में आने से किसी की मृत्यु हो सकती है, जानबूझकर बिजली चोरी कर करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी मनोहर नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें