फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के बाद परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 Jan 2025 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसरिंगा निवासी चमार सिंह राठिया 27 साल कल रात अपने परिजनों के साथ खाना  खाकर सो गया था। सुबह जब परिजन सो कर उठे तो समय उनके पैरों के नीचे जमीन सरक गई जब उन्होंने देखा कि चमार सिंह राठिया का शव घर की परछी में लटक रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक चमार सिंह के दो बच्चे हैं और वह शराब पीने का आदि था, संभवतः शराब के नशे में किसी बात को लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहरहाल परिजनों की सूचना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें