फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल के युवक ने दी जान: बच्चों संग मायके गई बीवी, शख्स ने पीछे से लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में बताई वजह

Mon, 07 Jul 2025 12:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक युवक ने बिना किसी कारण के आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले युवक शुभम पंकज 32 साल ने कल शाम घर के किचन में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शुभम ने लव मरीज की थी और किराये कर मकान में अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। इसी बीच शुभम में यह आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस युवक के मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं शुभम पंकज पिता शिवचंद पंकज अपने पुरे होशो हवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं। मैं यह चाहता हूं कि इसका दोषी किसी अन्य को न कहा जाए। मैं इसके लिए खुद जिम्मेदारी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें