छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की परछी में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की परछी में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलोला में राजेश नाग ने बीती रात 9 बजे अज्ञात कारणों से घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राजेश मूलतः कोरबा जिले का रहने वाला था और बीते एक माह से अपने सुसुराल में रह रहा था। बीती रात राजेश का शव घर की परछी में फांसी के फंदे में लटकता देख परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों की सूचना के बाद कापू पुलिस आज मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।