फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 05:21 PM IST
Digvijay Singh अम उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनकेला निवासी फाडीराम राठिया 24 साल की आज उसके ही कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिजन कल रात को पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे और आज सुबह जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था किसी तरफ घर का दरवाजा खोलकर परिजनों ने देखा कि युवक प्लास्टिक की रस्सी से फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर चुका था। फांसी पर लटकती लाश मिलने के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों ने बताया कि फाडीराम राठिया की शादी के लिये कई जगह जाने के बावजूद रिश्ता तय नही हो पा रहा था जिसके कारण वह काफी तनाव में रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगाया होगा। फिलहाल लैलूंगा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें