फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: निजी अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत, सड़क हादसे में हुआ था घायल

Sat, 12 Jul 2025 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के निजी अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने युवक को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के निजी अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने युवक को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया था। युवक की मौत के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गिरसा निवासी तरूण कुमार साहू 25 सालए जो कि बीएड की पढाई कर रहा है। 09 जुलाई को तरूण अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एनएम 4743 को बनवाने रायगढ़ पहुंचा था। 10 जुलाई की सुबह तरूण बस से अपनी स्कूटी लेने रायगढ़ पहुंचाए और स्कूटी लेकर दोपहर में वापस घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तरूण जब परसदा के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे और युवक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही डाक्टर ने उसे रायगढ़ रिफर कर दियाए इस दौरान तरूण को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर उसकी मौत हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो जाने के बाद पुलिस अब आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें