फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अंजनी स्टील प्लांट में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गांव भेजा गया शव

Sun, 20 Jul 2025 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंजनी स्टील प्लांट में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंजनी स्टील प्लांट में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के मुताबिक पूजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थापित अंजनी स्टील में कल शाम तकरीबन 5 बजे काम करते समय करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से मोहम्मद हैदर अंसारी 40 साल, निवासी ग्राम नयानगर, जिला साहेबगंज झारखण्ड की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को ही काम करने के लिये वह रायगढ़ पहुंचा था और 18 जुलाई को प्लांट में काम शुरू किया था इसी बीच अंजनी स्टील प्लांट में कोल क्रेशर साईड में गले के पास करंट प्रवाहित तार के संपर्क हो जाने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटते हुए आज दोपहर पोस्टमार्टम उपरांत शव को उसके गृह ग्राम भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें