फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला और उसका पति लोगों से मदद की लगाते रहे गुहार, पढ़ें

Mon, 21 Apr 2025 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला और उसका पति लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन मौके पर मौजूद लोग उनका वीडियो बनाने में मस्त रहें
विज्ञापन
जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला और उसका पति लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन मौके पर मौजूद लोग उनका वीडियो बनाने में मस्त रहें इसी बीच शहर घूमने निकले एक परिवार ने उनकी मदद की अब महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित है और अब अपने गाँव लौट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिलूपारा गांव की रहने वाली महिला कविता राठिया 35 साल अपने पति मनोज राठिया के साथ किसी काम के सिलसिले में बिलासपुर गई हुई थी जहां से बीती रात दोनों रायगढ़ रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद पति-पत्नी चक्रधर नगर चैक की तरफ जा रहे थे इसी दौरान अचानक महिला की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद पति-पत्नी दोनों चिल्ला-चिल्लाकर राहगिरों से मदद मांगने लगे। इसी बीच महिला ने सड़क किनारे ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। लेकिन इसके बावजूद मौके पर मौजूद लोगांे ने उनकी मदद नही बल्कि वीडियो बनाते रहे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दरम्यान कोतरा रोड निवासी विजय छाबड़ा अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिये निकला हुआ था उसी ने महिला की हालत को देखते हुए उसने डायल 112 के अलावा संजीवनी 108 को सूचना देकर महिला की मदद की जिसके बाद महिला और बच्चे को एमसीएच ले जाया गया जहां गर्भनाल को अलग करने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया था लेकिन वे लोग वापस अपने गांव लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें