फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: ट्रेन में महिला के गहने और नकदी समेत लाखों का माल पार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 05 Dec 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

शादी समारोह घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से एक परिवार के हीरे की अंगुठी, सोने के चैन के अलावा अन्य आभूषणों को मिलाकर लाखों रूपये के जेवरात चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से एक परिवार के हीरे की अंगुठी, सोने के चैन के अलावा अन्य आभूषणों को मिलाकर लाखों रूपये के जेवरात चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रायगढ़ जीआरपी थाने में चोरी की शिकायत की है। जीआरपी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी पुलिस रायगढ़ में पीड़ित अरूण कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को ट्रेन बक्सर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन आरा में करीबन 7 घंटे देरी से सुबह 5.35 बजे पहुंची, ट्रेन में सवार होने के बाद सामान सीट के नीचे रखकर वे अपने बर्थ में चले गये। 

विज्ञापन


प्रियंका सिंह बर्थ नंबर 37 में अपनी बेटी साथ थी और स्लेटी ग्रे रंग के लेडिस पर्स को अपने सिराहने में रखकर सो गई। सफर के दौरान रेलवे स्टेशन खुसरूपुर में ट्रेन खडी रहने के दौरान प्रियंका सिंह का नींद खुला तो उसने पाया कि लेडिस पर्स गायब था जिसके बाद उसने अपने पति के पास पहुंचकर उसे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने आसपास के बोगियों में खोजबीन किया परंतु पर्स कहीं नही मिला अज्ञात चोर उसकी चोरी करके फरार हो चुका था।

अरूण कुमार ने बताया कि लेडिस पर्स के अंदर हीरे की अंगूठी, सोने की दो अंगूठी, चैन, गले का हार, नथिया, मांगटीका, कंगन 4 नग, चांदी का करधनी, पायल, बिछिया, मोबाईल फोन के अलावा नगदी रकम 10 हजार रूपये नगद को मिलाकर कुल 3 लाख 50 हजार की संपत्ति थी। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी रेल मदद 139 के अलावा रेलवे स्टेशन एवं आसनसोन में आरपीएफ स्टाफ को दी। पीड़ित ने रायगढ़ जीआरपी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिस पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (सी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें