छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहर सेवन करने से अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अब मृतका के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहर सेवन करने से अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अब मृतका के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगालपाली निवासी बिमला सिदार पति सुदामा सिदार 35 साल ने 29 जून की रात पति से विवाद होनें के बाद जहर सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
महिला को उपचार के लिये पहले पुसौर अस्पताल ले जाया गया जहां तीन दिनों तक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था। चार दिन बाद अचानक फिर से महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां मौके महिला की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने कल उसे रायपुर रेफर कर दिया था। लेकिन परिजनों ने महिला को शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां बीती रात महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला का एक 6 साल का बेटा और एक 3 साल की बेटी है। महिला के परिजनों ने उसके पति सुदामा सिदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी प्रताड़ना से तंग आकर बिमला सिदार ने जहर सेवन किया था। परिजनों का यह भी आरोप था कि सुदामा अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुसौर पुलिस पूरे मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।