फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत: एक दर्जन से अधिक घायल, सात लोगों को आई गंभीर चोट

Wed, 02 Sep 2026 03:44 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बुधवार को यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। इसमें से सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में जहां 13 यात्री घायल हो गए। जिसमें सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना से बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के नारायणपुर से रायगढ़ तक चलने वाली द्विवेदी यात्री बस क्रमांक सीजी 13 बीएल 6425 रोजाना की भांति आज सुबह यात्रियों को लेकर निकली थी। बताया जा रहा है कि बस जब रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेजपुर के कर्रानारा घाट के समीप पहुंची ही थी कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक जेएच 09 बीजे 8764 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए यात्री बस को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया।

अचानक घटी इस घटना के बाद जहां यात्रियों में चीख पुकार मच गई वही बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया है वहीं बाकी अन्य घायलों को धरमजयगढ़ अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस धरमजयगढ़ पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गई है।
विज्ञापन


बीएमओ गजानंद राठिया ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम तैनात थी, कुछ घायलों को पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया है और 7 घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे में घायल यात्री
1.अमित एक्का (20)
2. माधुरी दास (16)
3. सरस्वती दास (35)
4. सुकान्ति वैष्णव (35)
5. मंजीता टोप्पो (30)
6. अरविन्द दास (20)
7. सुचिता एक्का (35)
8. विजय एक्का (42)
9. अमित जेरी टोप्पो (42)
10. अयोध्या विश्वकर्मा (48)
11. अमर साय राम (64)
12. दयामनी देवी (55)
13.सुरेन्द्र यादव (55)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें