फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: तालाब में डूबने से पंचराम की मौत, वहीं कृषि विस्तार अधिकारी की मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Oct 2025 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस मृतक के शव को परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस मृतक के शव को परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया रामपुर निवासी पंचराम यादव 40 साल, कल दोपहर 12 बजे रोजाना की भांति गांव में स्थित पर्री तालाब नहाने गया हुआ था। जहां तालाब में छलांग लगाने के बाद वह वापस नही लौटा। 

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे तालाब से निकालकर घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर परिजनों ने उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रिफर किया गया था। जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पंचराम रोजाना की भांति कल दोपहर तालाब में नहाने गया हुआ था और तालाब में छलांग लगाने के बाद वापस नही लौटा।  बहरहाल आज दोपहर मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत मृतक के शव को परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

कृषि विस्तार अधिकारी की मौत,जांच में जुटी पुलिस

पुलिस थाना लैलूंगा - फोटो : अमर उजाला
रायगढ़ जिले में पिछले दिनो जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस अब इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार अलोक कुमार साहू, निवासी खम्हार ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 12 अक्टूबर की रात साढ़े 8 बजे के आसपास लालकुमार साहू 37 साल, जो कि गुडुबहाल में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। वह मुड़ाबहाल में स्थित खेत में लगे धान की फसल को  कटाई कराया था। जंगली सुअर रात होते ही फसल को खाकर नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिये उन्हें डराने और पटाखा फोडने लालकुमार पहुंचा हुआ था।

इस दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जंगली सुअर के लिये बिजली खंबा से तार जोड़कर खेत किनारे लकड़ी गाडकर तार को बांधा गया था। उसी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से लालकुमार साहू का पैर फंस गया और करंट में चिपक कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

गिरोह बनाकर किया जा रहा शिकार
बताया जा रहा है कि गांव में एक गिरोह एक लंबे अर्से से करंट बिछाकर अवैध शिकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस गिरोह में 10 से अधिक लोगों के होनें की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल देखना यह है कि करंट बिछाकर अवैध शिकार करने वाले आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंचती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें