फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ जिला अस्पताल में मरीज परेशान, सड़ रही लाश से चारों तरफ फैली बदबू

Thu, 26 Dec 2024 08:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय के केजीएच के मोर्चरी कक्ष में शव परेशानी का कारण बन रहे हैं। गश्त के दौरान एक लावारिश शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उस शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा दिया था। ताकि एक दो दिनों में मृतक की शिनाख्त होनें के पश्चात विधिवत कार्रवाई उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाए। 
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय के केजीएच के मोर्चरी कक्ष में रखा लावारिश शव अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिये परेशानी का कारण बना हुआ है। शव पुराना होनें की वजह से अब पूरे क्षेत्र में फैलने वाली बदबू से लोग परेशान होने लगे हैं। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौहाकुंडा के पास पुलिस को गश्त के दौरान एक लावारिश शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उस शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा दिया था ताकि एक दो दिनों में मृतक की शिनाख्त होनें के पश्चात विधिवत कार्रवाई उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाए। परंतु चार से पांच दिन बीत जाने के बावजूद न तो उक्त शव की शिनाख्त हो सकी और न ही उनके परिजनों का पता चल पाया है। 

बाहर रखा गया है पुराना शव
जिला अस्पताल का डीप फ्रीजर बीते लंबे समय से खराब है जिसके चलते उक्त लावारिश शव को बाहर ही रखा गया है जो कि अब अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके परिजनों के लिये परेशानी का सबब बन चुका है। यहां दवा छिड़काव करने के बावजूद पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है।  
विज्ञापन


बार-बार होते रही उल्टी
अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंची महिला राजकुमारी बरेठ ने बताया कि वह अपने पिता को देखने कल अस्पताल पहुंची थी जो कि मुर्चरी कक्ष के बगल के ही वार्ड भर्ती है। यहां पुरानी लाश रखे जाने के चलते उसे अस्पताल में ही उसे उल्टी हो गया था इतना ही नही घर पहुंचने के बाद भी उसे इंफेक्शन के चलते उल्टी होते रही। इसी वजह से वो आज अस्पताल नही आने वाली थी लेकिन उनके पिता अस्पताल में भर्ती होनें की वजह से वह मजबूरी में यहां पहुंची है। 

लोगों की बढ़ रही परेशानी 
मरीज को देखने अस्पताल पहुंचे ग्रामीण शिव महंत ने बताया कि ठंड में धुप सेकने जब लोग बाहर निकल रहे है तो यहां एक मिनट भी रूकना संभव नही हो पा रहा है। यहां तीन से चार दिन पुराना लावारिश शव रखा गया है, कल 25 दिसंबर का छुट्टी होनें के चलते कोई नही आया था। बस दवा का छिडकाव कर दिया गया था इसके बावजूद यहां दुर्गध फैलते जा रही है। जिससे यहां भर्ती मरीजों के लिये उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है।   

डिमांड के लिये भेजा गया
इस संबंध में जिला चिकित्सालय के डाक्टर डाॅ. दिनेश पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल में दो फ्रीजर है, एक फ्रीजर खराब है उसके लिये डिमांड भेजा गया है, इसी के चलते एक से अधिक शव यहां आने के बाद उसे बाहर रखा जाता है। कल शाम को जानकारी मिली थी कि वहां 3 दिन पुरानी लाश रखी गई है जिससे वहां दुर्गध फैल रही जिसके बाद वहां दवा का छिडकाव कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें