फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Tue, 18 Feb 2025 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पहला हादसा छाल थाना क्षेत्र के सिंघीझाप-धुंआपहरी जंगल में हादसा हुआ। जबकि दूसरी दुर्घटना कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठाकुरपोड़ी गोठान के पास हुई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना में जहां तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना में सीमेंट के खंभे से बाइक सवार युवक के टकरा जाने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, छाल थाना में नीलकंठ कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा भाई नेतराम कश्यप बिलासपुर निवासी राजू केडिया ट्रेलर चलाने का काम करता है। नीलकंठ ने बताया कि कल शाम 5 बजे उसे अनिल साहू ने फोन करके बताया कि नेतराम कश्यप के साथ छाल थाना क्षेत्र के सिंघीझाप-धुंआपहरी जंगल में हादसा हो गया। इस घटना में उसकी मौत के बाद उसके शव को छाल मोर्चरी रूम में रखा गया है।

नीलकंठ ने बताया कि इस सूचना के बाद जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि ट्रेलर का डाला रोड एवं केबिन पेड़ से टकराकर डाला से अलग हो गया है। संभवतः तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने की घटना में सीने में केबिन दबने से नेतराम साहू की मौत हुई है। बहरहाल सड़क हादसे में  ट्रेलर चालक की मौत हो जाने के बाद मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में ले लिया है।   
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाराघाटी निवासी जीवा एक्का (35 साल) 15 फरवरी को अपने घर से मोटर साइकिल से किसी काम के सिलसिले में रात 8 बजे ठाकुर पोड़ी जाने निकला था। बाइक सवार युवक जब ग्राम ठाकुरपोड़ी गोठान के पास पहुंचा ही था कि मोड़ पर बाइक सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और फिर मोटर साइकिल सीमेंट के खंभे से जा टकराई। रात भर युवक के घर नहीं लौटने के बाद परिजन जब युवक की पतासाजी कर रहे थे तब उन्हें अगले दिन सुबह 7 बजे पता चला कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। बहरहाल इस मामले कापू पुलिस परिजनों से पूछताछ करते हुए पूरे मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें