फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत, एक की सीने में दर्द तो दूसरे ने खाया जहर

Sat, 29 Mar 2025 07:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में जहां सीने में दर्द होनें की वजह से तो दूसरी घटना में घुसने की बीमारी से तंग आकर एक बजुर्ग ने जहर सेवन करके आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में जहां सीने में दर्द होनें की वजह से तो दूसरी घटना में घुसने की बीमारी से तंग आकर एक बजुर्ग ने जहर सेवन करके आत्महत्या कर लिया। दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में दीपक कर पिता महादेव कर 58 साल निवासी लक्ष्मीपुर को बीती रात 3 बजे के आसपास सीने में अचानक दर्द होनें के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि दीपक कर मूलतः वेस्ट बंगाल के पहाड़पुर का रहने वाला है। बीते एक महीना पहले ही रायगढ़ आया था और जेपीएल कुलिंगटावर का ठेका लेने वाली कंपनी में फोरमेन का काम करता था। 

इसी तरह की दूसरी घटना में घुटने की बीमारी से जूझ रहे दीनबंधु डनसेना 65 साल निवासी बोईरदादर ने बीती रात जहर सेवन कर लिया। उल्टी दस्त होनें के बाद बुजुर्ग को परिजनों ने रूपेन्द्र पटेल अस्पताल भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान रात 9 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ महीना पहले ही राजधानी रायपुर में उनके घुटने का आपरेशन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें