फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, सात बिजली के खंबों को किया क्षतिग्रस्त; 50 घरों की बिजली गुल

Thu, 20 Feb 2025 07:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक की लापरवाही देखने को मिली। जहां उसने एक-एक करके कुल सात बिजली खंबों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रेलर चालक की लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे सात बिजली खंबो को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे 50 से अधिक घरों का कनेक्श्न भी टूट गया। इस घटना के बाद विद्युत विभाग की कनिष्ठ यंत्री की रिपोर्ट के बाद आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हमीरपुर में कल सुबह 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक एमपी 13 जेडपी 5124 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक-एक करके कुल 07 बिजली खंबो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में विद्युत विभाग को 01 लाख 55 हजार, 562 रूपये की क्षति हुई है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हमीरपुर गांव के तकरीबन 50 से अधिक घरों की विद्युत कनेक्शन भी टूट गई जिसके बाद काफी समय तक मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग में चलने वाले भारी वाहन चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


बहरहाल विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री राजू चैधरी की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 324(4) बीएनएस, 139 विद्युत अधिनियम का पाये जाने से अपराध दर्ज कर पूरे मामले को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें