बाइक सवार तीनों ग्रामीण सुबह 10 बजे के आसपास जब तिलगी मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए तालाब में जा घुसा। इस दुर्घटना में बाइक सवार मोहन केवट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खरसिया क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा गांव निवासी मोहन केवट अपने बेटे श्यामलाल केवट (35 साल) के अलावा गांव के एक अन्य ग्रामीण उसतराम केवट के साथ किसी काम के सिलसिले में कोतासुरा गांव जाने निकले थे। बाइक सवार तीनों ग्रामीण सुबह 10 बजे के आसपास जब तिलगी मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए तालाब में जा घुसा। इस दुर्घटना में बाइक सवार मोहन केवट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया है।
सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।