फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Sun, 15 Dec 2024 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम पिकअप और मोटर सायकल की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम पिकअप और मोटर सायकल की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम साढ़े 5 बजे के आसपास टीवीएस एक्सल में सवार होकर तीन ग्रामीण श्याल लाल राठिया, निवासी सपनई, निरंजन राठिया, आनंद राम निवासी कुमीबहाल किसी काम के सिलसिले में झारगुडा जा रहे थे। तीन ग्रामीण जब अडबहाल के पास पहुंचे ही थे सामने की तरफ से आ रहे पिकअप चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीनों ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जर रहा है कि इस भीषण टक्कर में मौके पर ही तीनों ग्रामीणों की मौत हो गई। 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटनाकारी पिकअप रायगढ़ से सपनई की तरफ जा रहा था और उसके बाउण्ड्रीवाल करने वाला पोल और तार लोड था। इस दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पिकअप की ठोकर से तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर से आसपास गांव के ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें