फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: शख्स की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी, ऐसे सुलझेगी गुत्थी

Wed, 13 Nov 2024 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में सड़क किनारे झाडियों में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
शव और बाइक मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में सड़क किनारे झाडियों में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा कोंडकेल मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन

मृतक के शव के पास एक बाइक भी मिली है। मृतक युवक की शिनाख्त मदन सुंदर राठिया 35 साल निवासी हिंजर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक आसपास स्थित किसी कंपनी में काम करता था।

आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि हिंडालको ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क से पहले टर्निंग में यह घटना घटित हुई है। यह हादसा है या किसी के द्वारा हत्या कर शव यहां फेंका गया यह तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही संभव हो सकेगा। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें