फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिंदू संगठनों ने लहराया भगवा झंडा, भारी पुलिस तैनात

Wed, 28 May 2025 02:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

बजरंग दल और हिंदू संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। चर्च के उपर चढ़कर क्रास तोड़ने वाले दिलराज दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मंदिर टूटने से लोगों में नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भाठनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के सामने स्थित चर्च में सभा करने आये लोगों पर मंदिर को तोडने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 

विज्ञापन

 

इसी बीच बजरंग दल और हिंदू संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। चर्च के उपर चढ़कर  क्रास तोड़ने वाले दिलराज दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह भाटनपाली में मंदिर टूटने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदू दल के नेता दल बल के साथ मौके पर  पहुंचे और सभी ने मिलकर वहां मौजूद चर्च को तोडने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। गांव में मंदिर टूटने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को मिली उन्होंने घटना स्थल पर रायगढ़ शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित सिटी एसपी आकाश शुक्ला को दल-बल के साथ रवाना कर दिया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोग चर्च तोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन से चर्च संचालकों के खिलाफ कडी से कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नहीं होनें पर वे कानून हाथ में लेने की भी चेतावनी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें