फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: शिक्षक ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा, कलेक्टर कार्यालय पहुंच ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Dec 2024 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे सरकारी शिक्षक के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे सरकारी शिक्षक के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे आमापाली गांव के ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उनके गांव के शासकीय भूमि खसरा संख्या 105 लगभग दो एकड़ जिसके अंदर लोकशक्ति तालाब भी है, उस पर जयप्रकाश पटेल उर्फ पन्ना गुरूजी निवासी डूमरपाली तहसील पुसौर ने अवैध कब्जा किया हुआ है।

ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षक के पैतृक गांव में स्वयं का मकान और कृषिभूमि होनें के बाद भी उनके द्वारा अवैध कब्जा कर अपना व्यावसायिक केंद्र बना लिया गया है। जिसे हटाने हेतु समस्त ग्रामवासी आमापाली एवं ग्राम पंचायत आमापाली के द्वारा प्रस्ताव पारित कर आवेदन पुसौर तहसीलदार को शिकायत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाने की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें