फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जिले भर में शारदीय नवरात्र की धूम, जगह-जगह भव्य पंडालों में विराजमान हैं मां दुर्गा

Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

दुर्गा पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। शहर के आसपास के इलाकों में नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर बूढ़ी माई मंदिर, बंजारी मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा है।
 
विज्ञापन
रायगढ़ में शारदीय नवरात्रि की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हर साल की भांति इस साल भी शारदीय नवरात्र पर्व की धूम है। शहर के चौक-चौराहों पर बने भव्य और आकर्षक पंडालों में जगह-जगह मां दुर्गा विराजमान हो चुकी हैं। दुर्गा पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही है।  

विज्ञापन


शहर के आसपास के इलाकों में नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर बूढ़ी माई मंदिर, बंजारी मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर, सेठी नगर स्थित दुर्गा मंदिर, महमाया मंदिर के साथ-साथ चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर के अलावा अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्र प्रारंभ होते ही हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। षष्ठी के दिन कलश यात्रा व घट स्थापना के बाद सप्तमी के दिन से रायगढ़ शहर के रामभांठा, ढिमरापुर, बजरंगपारा, हंडी चौक, सत्तीगुडी चौक, दशरथ पान ठेला, दरोगापारा, कालीबाड़ी, स्टेशन चौक, जूटमिल, संजीवनी परिसर, चक्रधर नगर चौक, अंबेडकर चौक, बोईरदादर चौक, गौरीशंकर मंदिर, बोईरदादर चौक, कोष्टापारा, नया गंज, गांधी गंज, टीवी टावर गौशाला पारा, केवडाबाड़ी बस स्टैंड के अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्लों में आकर्षक व भव्य पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो गई हैं। दुर्गा पंडालों की झालरों की रोशनी से पूरा का पूरा शहर जगमगा उठा है। 

अलग-अलग थीम पर सजे पंडाल
दुर्गा पंडालों को दुर्गा समिति के सदस्यों के द्वारा हर साल बेहद शानदार और नई-नई थीम में सजाया जाता है। इसी क्रम में इस बार चक्रधर नगर युवा समिति के द्वारा बद्रीनाथ की थीम में पंडाल सजाया गया है। वहीं दक्षिण चक्रधर नगर समिति के द्वारा इस बार लाल किला की थीम में पंडाल बनाया गया है, युवक संघ रामनिवास दुर्गा समिति ने इस बार नालंदा परिसर की तर्ज पर दुर्गा पंडाल बनाया है। दशरथ पान ठेला के सामने केदारनाथ तो गांजा चौक में पंचमेवा से दुर्गा पंडाल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें