फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: नदी में अज्ञात की लाश मिलने से सनसनी, वहीं टेंट हाउस में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्य

Sun, 13 Jul 2025 04:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह नदी में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं टेंट हाउस में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह नदी में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टायंग-बायंग के ग्रामीणों ने मांड नदी में एक अज्ञात युवक की पानी में तैरती लाश देखा जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज रायगढ़ भेजते हुए मृतक के शिनाख्त में आसपास के गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
बह कर शव आने की आशंका
टायंग-बायंग गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि कुछ दिन पहले सेन्द्रीपाली गांव में एक युवक ने पुल से उफनदी नदी में छलांग लगा दी थी। संभवत यह शव उसी का हो सकता है जो पानी में बहकर उनके गांव तक पहुंचा है।   कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला नदी में नहाते समय पानी में डूबकर मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में रविवार की सुबह नदी किनारे पेड में टेंट हाउस में काम करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलादुला खर्राघाट के पास केलो नदी के किनारे बादम पेड में आसपास के लोगों ने फांसी पर लटकते लाश को देखा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त शंकर भुइयां पिता स्व. गौरांगो भुइयां 32 साल, निवासी खर्राघाट के रूप में हुई। 

बताया जा रहा है कि मृतक युवक किसी टेंट हाउस में काम करता था और कल दोपहर घर से काम करने के नाम से निकला था और रात में अपनी मौसी के घर खाना खाकर निकल गया था और आज सुबह उसकी फांसी पर लटकती लाश मिली है। आज सुबह युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम घटना स्थल पहु    ंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें