फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: रायगढ़ में बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, साहू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Jan 2026 09:55 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में कोसमपारा बाबाधाम के 28 वर्षों से तपस्या में बैठे बाबा सत्यानारायण के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक-भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ साहू समाज ने गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
साहू समाज ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर साहू समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना कोसमपारा बाबाधाम में पिछले 28 वर्षों से तपस्या कर रहे बाबा सत्यनारायण से जुड़ी है।

विज्ञापन


जिला साहू संघ रायगढ़ के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया है। 

ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि बाबा सत्यनारायण केवल साहू समाज के ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए श्रद्धेय और आस्था का प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई ऐसी टिप्पणियां न केवल साहू समाज बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करती हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित युवक ने बाबा सत्यनारायण पर "ढोंगी" और "बलात्कारी" जैसे गंभीर और निराधार आरोप लगाए हैं। ये आरोप भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। 

साहू समाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट की तत्काल जांच कर दोषी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। समाज का मानना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकती हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें