फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ सड़क हादसा: शादी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर...मौके पर मौत; चालक फरार

Wed, 04 Feb 2026 04:51 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में शादी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात शादी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


धरमजयगढ़ थाना में बंधन एक्का ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका छोटा बेटा लौरेंस एक्का 3 फरवरी की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद शादी देखने धौराभाठा बरपाली गया था। इसी बीच रात तकरीबन साढ़े 12 बजे काजूबाड़ी निवासी इलियास तिग्गा ने फोन कर बताया कि लौरेंस एक्का का एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि लौरेंस का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। अज्ञात वाहन चालक तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए लौरेंस एक्का को ठोकर मारकर फरार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें