फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में प्रदर्शन: कांग्रेस ने फूंका सीएम-गृहमंत्री का पुतला, लाठीचार्ज-एफआईआर का जताया कड़ा विरोध

Thu, 29 Aug 2024 10:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए दमनात्मक कार्यवाही, लाठीचार्ज और 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पुतला दहन किया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का किया पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये दमनात्मक कार्यवाही, लाठीचार्ज व 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गुरुवार को रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय स्टेशन चैक में प्रदेश के मुखिया एवं देश के गृहमंत्री का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


भिलाई, जिला-दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये दमनात्मक कार्यवाही, लाठीचार्ज व 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार, रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी शाम पांच बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।

जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकताओं ने पुलिस की झूमाझटकी के बीच स्टेशन चैक में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही उनके द्वारा अपनी नाकामी को छिपाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के लोगों के प्रति लगातार अनुचित व्यवहार व उन पर झूठे एफआईआर व मुकदमे करने का सिलसिल्स चल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेसपार्टी जब भी विरोध करती है तब उल्टा उन पर झूठे मुकदमे बनाने का काम कर रही है जो सहन सीमा की अब हद लांघ चुका है। यदि ये सिलसिला नहीं थमता तो हमें उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

आज के इस पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस महामन्त्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, सलीम नियारिया सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें