फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: हाथ धोने डेम में उतरा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर का बेटा लापता, पुलिस और नगर सेना टीम तलाश में जुटी

Mon, 18 Aug 2025 02:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात हाथ पैर धोने डेम में उतरा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर का बेटा अचानक लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस नगर सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लापता युवक के पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात हाथ पैर धोने डेम में उतरा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर का बेटा अचानक लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस नगर सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लापता युवक के पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन


साथ ही सुशांत के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। बीती रात दो बजे के आसपास अपने दोस्तों के साथ लाखा डेम के पीछे तरफ गए पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर डीके प्रधान का बेटा सुशांत प्रधान 24 साल, केलो डेम से अचानक लापता हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की पतासाजी में जुट गए हैं।
 
बताया जा रहा है कि बीती रात सुशांत प्रधान अपने दो दोस्तों के साथ केलो डैम के पास किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था।  जहां सुशांत हाथ-पांव धोने के लिए पानी में उतरा था और अचानक वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद सुशांत के नहीं मिलने पर उसके दोस्तों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की जानकारी दी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक डेम के गहरे पानी में डूब गया होगा। सुशांत के दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें