छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात पुलिस जवानों को एक शख्स को कार धीरे चलाने की सलाह देना उस वक्त महंगा पड़ गया जब युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने में उतारू हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात पुलिस जवानों को एक शख्स को कार धीरे चलाने की सलाह देना उस वक्त महंगा पड़ गया जब युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने में उतारू हो गए। इस मामले में पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
खरसिया थाने में पदस्थ आरक्षक कीर्ति सिदार ने बताया कि बीती रात साढ़े 11 बजे अपने अन्य स्टाफ प्रधान आरक्षक मनोज मरावी तथा आरक्षक डमरूधर पटेल के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी में थे। इस दौरान उन्होंने तेज गति से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 13 बीबी 1111 को रूकवाया। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम अमन नथानी निवासी खरसिया बताते हुए अचानक गाड़ी से उतर कर आवेश में आकर मेरी गाड़ी को कैसे रोक दिये कहकर विवाद करते हुए अपने 03 अन्य साथियों मिथलेश नथानी, कुशल नथानी, मनोज नथानी को बुलाकर सभी एक राय होकर तुम लोग कौन होते है गाड़ी रोककर पूछताछ करने वाले कहते हुए बीच सड़क में ही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरक्षक कीर्ति सिदार की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ धारा 121 (1) 132, 221, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि बीती रात ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के साथ चार आरोपियों के द्वारा धक्का-मुक्की गाली गलौज की गई है। इस मामले में अपराध दर्ज करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।