फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, वारदात के बाद से चल रहा था फरार

Sat, 15 Feb 2025 12:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बालिका से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में परिजनों ने 9 मई 2024 घरघोड़ा थाने में नाबालिग के लापता होनें की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बालिका से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में परिजनों ने 9 मई 2024 घरघोड़ा थाने में नाबालिग के लापता होनें की रिपोर्ट लिखाई थी। मिली जानकारी के अनुसार जाफर खान (23) ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और उसे झारखंड के गढ़वा जिले में अपने घर में रखा। 23 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गढ़वा में दबिश देकर नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया, लेकिन उस समय आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए थे। बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए महिला पुलिस अधिकारी ने उसका बयान दर्ज किया और काउंसलिंग की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए धारा 376(2)(ढ), 342, 34 भादंवि और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


बंधक बनाकर करता रहा शारीरिक शोषण 
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अपने माता-पिता की मदद से 7 मई से 22 दिसंबर 2024 तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी के पिता सहाजुद्दीन खान (60) को गढ़वा से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने धारा 342 हटाकर 344 भादंवि जोड़ी।

चुहकीमार में पकड़ाया आरोपी
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 14 फरवरी को रायगढ़ रोड स्थित पावरग्रिड चैक, चुहकीमार से आरोपी जाफर खान को धर-दबोचा। गवाहों के समक्ष की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसका विधिवत बयान दर्ज कर  चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और गिरफ्तारी के कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें