फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: 50 लाख के गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, आरोपी को भेजा गया जेल

Fri, 31 Oct 2025 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से  50 लाख के गांजा समेत कुल 58 लाख की संपत्ति बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से  50 लाख के गांजा समेत कुल 58 लाख की संपत्ति बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मामला घरघेड़ा थाना क्षेत्र का है। कल शाम घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रायगढ़ पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है। कार की तलाशी लेने पर उसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है तथा एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये भी जब्त किया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से संबंधित कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं।  

ट्रैफिक डीएसपी को मिली थी सूचना
ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को उड़ीसा से कार में गांजा परिवहन की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद सूचना को साइबर सेल और थाना घरघोड़ा तथा पूंजीपथरा पुलिस के साथ साझा कर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू की टीम ने सतर्कता बरतते हुए मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।  
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश जारी
घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी संतोष दास को गिरफ्तार कर धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा तस्करी की श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें