फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: नाबालिग को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में चाय-नाश्ता दुकान में चोरी का आरोप लगाते हुए एक नाबालिग को बंधक बनाकर खंबे से बांधकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में चाय-नाश्ता दुकान में चोरी का आरोप लगाते हुए एक नाबालिग को बंधक बनाकर खंबे से बांधकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग के पिता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की सुबह 4 बजे उसके नाबालिग बेटे को राजीव नगर निवासी प्रकाश नेताम की दुकान से गोली बिस्किट, सिगरेट की चोरी के आरोप में प्रकाश नेताम एवं उसका भाई दीपक नेताम ने पकड़कर खंबे में रस्सी से बांधकर हाथ, थप्पड के अलावा बेल्ट से उससे मारपीट की। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। कल सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल होनें के बाद उनका पूरा परिवार अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। जिसके बाद वह सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। 

बहरहाल पीड़ित के पिता की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस दोनों आरोपी प्रकाश नेताम और दीपक नेताम के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 127 (2), 3(5) बीएनएस 74, 75 बालको की देख रेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत अपराध दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखकर पीड़ित पक्ष की पहचान की गई। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने सिटी कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर अपराध दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें