छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने धरमजयगढ़ थाना पहुंचकर गांव के फेबियानुस कुजूर 53 साल के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पीड़िता ने थाना प्रभारी को पूरी घटना विस्तार से बताई, जिसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और धारा 64(2)(k) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
फरार होनें की फिराक में था आरोपी
आरोपी को भनक लग गई थी कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है, जिसके बाद वह फरार होने की फिराक में था। इसी बीच धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की टीम ने आरोपी को गांव में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।