फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: पोल्ट्री फार्म में घुसा हाथी, तिरपाल को खींचने लगा, अचानक पहुंचे गजराज को देख डरे लोग

Fri, 29 Aug 2025 12:16 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात भोजन की तलाश में एक दंतैल हाथी जंगल से सीधा पोल्ट्री फार्म में पहुंच गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ऐड़ू गांव में बीती रात उस समय दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जब एक दंतैल हाथी अचानक पोल्ट्री फार्म की ओर पहुंच गया और तिरपाल को खींचने लगा। अचानक इतने बड़े हाथी को सामने देख कर कई लोग डर गए। वहीं, कुछ लोगों ने सायरन बजाना शुरू कर दिया। जिससे हाथी वहां से चला गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।

 ग्रामीणों ने बताया कि लगातार जंगल से भटककर हाथी गांव के नजदीक पहुंच रहे हैं। जिससे हर समय डर बना रहता है। हालांकि, हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर बनाये हुए हैं। बताया जा रहा है की पोल्ट्री फार्म में घुसा हाथी अभी साजाखार जंगल में विचरण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें