छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पानी में डूबकर फिर एक हाथी शावक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पानी में डूबकर फिर एक हाथी शावक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। उक्त घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले कीदा बीट के जामपाली तालाब में आज सुबह एक हाथी शावक का शव मिलने से हड़कंप की स्थित निर्मित हो गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गाँव के ग्रामीणों ने बताया की हाथी शावक बीती रात अपने दल के साथ पानी पीने राजस्व विभाग की जमीन में बने तालाब में आया रहा होगा और इस दौरान गहरे पानी में डूबने से हाथी शावक की मौत हो गई।
हाथी शावक की मौत होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच कर हाथी शावक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।