फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल, छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों भाई, वहीं युवती ने खाया जहर

Fri, 03 Jan 2025 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छठ्ठी कार्यक्रम से घर लौट रहे बाईक सवार दो भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छठ्ठी कार्यक्रम से घर लौट रहे बाईक सवार दो भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो गई वहीं उसके भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फरसाकानी किलकिला निवासी फुलजेंस कुजूर 45 साल ने थाने में रिपोर्ट कराते हुए बताया कि कल शाम 4 बजे उसके दोनों बेटे निलेश कुजूर व विपिन्न कुजूर मोटर सायकल से पडोस के गांव लकराघरा छठ्ठी कार्यक्रम में गए थे। शाम करीब 07 बजे रास्ते में आने- जाने वाले लोगों ने उसे बताया कि काराडेगा मैदान के पास उसके दोनों बच्चों का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा कि दोनों बच्चे निलेश कुजूर व विपिन्न कुजूर मोटर सायकल सहित रोड किनारे गिरे पडे थे दोनों बेहोश थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाईक सवार दोनों युवक शाम करीब साढ़े 6 बजे के आसपास अपने घर लौट रहे थे इसी बीच किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दोनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। 

इस घटना में निलेश कुजूर के सिर व माथा में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं विपिन्न कुजूर के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह बेहोश था जिसे उपचार हेतु लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत हो जाने के बाद मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन


शादी के इनकार करने पर प्रेमिका ने खाया जहर 
रायगढ़ जिले में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका के द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमरगी डी निवासी एक युवती ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे उस समय घर में रखे जहर का सेवन कर लिया जब युवती के परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। जहर सेवन के पश्चात अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों को उक्त मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद पीडिता को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में युवती के परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ युवती का प्रेम संबंध है। परिजनों ने यह भी बताया कि युवक के द्वारा युवती को शादी से मना करने के पश्चात आत्महत्या करने इरादे से ही युवती ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें