रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के बेलादुला निवासी शिवम यादव 20 साल, आलोक यादव 17 के अलावा विवेक कुमार देवांगन रविवार की सुबह कुछ सामान खरीदने के नाम से घर से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 14 एमटी 8675 में सवार होकर निकले थे।
बताया जा रहा है कि सामान खरीदने के बाद तीनों युवक घुमने के इरादे से उर्दना की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे आसपास पूंजीपथरा की तरफ से आ रहे। ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही बाइक सवार तीनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
जिससे घटना स्थल पर ही शिवम यादव की मौत हो गई। वहीं विवेक कुमार देवांगन, आलोक यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
इस संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि आज सुबह की यह घटना है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई दो का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।