फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नर्सिंग कॉलेज की बस में निजी कंपनी की बस ने मारी टक्कर, कई छात्राएं

Mon, 16 Dec 2024 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर उस वक्त बड़ी दुर्घटना घटित होनें से बाल-बाल बच गई जब एक निजी कंपनी की बस ने नर्सिंग कालेज की बस को ठोकर मार दिया। जिसमें कई छात्राएं घायल हो गई।
विज्ञापन
दो बसों में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर उस वक्त बड़ी दुर्घटना घटित होनें से बाल-बाल बच गई जब एक निजी कंपनी की बस ने नर्सिंग कालेज की बस को ठोकर मार दिया। जिसमें कई छात्राएं घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर रायगढ़ जिला मुख्यालय के पहाड़ मंदिर के पीछे ग्राम चिटकाकानी में स्थित कैरियर कालेज ऑफ नर्सिग कॉलेज से छात्रों को लेकर आ रही बस क्रमांक सीजी 13 क्यू 0827 को रायगढ़ से इंड सिनर्जी लिमिटेड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही बस क्रमांक सीजी 13 पी 5472 के चालक ने ओवर ब्रिज के पास ठोकर मार दिया। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कैरियर कालेज ऑफ नर्सिग कालेज से छात्रों को रायगढ़ की तरफ लेकर जा रही बस का चालक ओवर ब्रिज चढ़ने के लिये बस को मोड ही रहा था इसी बीच रायगढ़ की तरफ से आ रहे बस चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। 

हो सकती थी बड़ी घटना
सोमवार की दोपहर हुई घटना बड़ी घटना में तब्दील हो सकती थी। चंूकि दोनों ही बसो में काफी संख्या में लोग सवार थे गनीमत यह रही कि कैरियर कालेज आॅफ नर्सिग कालेज की बस को ठोकर मारने वाली कंपनी की बस की रफ्तार अधिक नही थी अन्यथा यहां बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता था। बताया कि इस दुर्घटना में घायल कैरियर कालेज आॅफ नर्सिग कालेज की एक दर्जन से भी अधिक छात्राओं को पास में ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाया गया जहां छात्राओं का उपचार पश्चात उन्हें घर भेज दिया गया है वहीं कुछ छात्राओं का एक्सरे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें