फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बरामद, आरोपी युवक को पास्को एक्ट के तहत भेजा जेल

Wed, 30 Jul 2025 08:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के परिजनों ने 9 मार्च को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि उसकी लड़की 24 फरवरी की सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस द्वारा पतासाजी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि बालिका को आखिरी बार राजू बंजारे नामक युवक के साथ देखा गया था, जो पूछापारा, रायगढ़ का निवासी है। संदेही राजू बंजारे अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन कल सूचना मिलने पर पुलिस ने रायगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी, जहां बालिका आरोपी के साथ मिली।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर भगा ले गया 
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए बयान में बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताई और बताया कि यादराम उर्फ राजू बंजारे 21 साल ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। जहां  आरोपी युवक उसे एक मंदिर ले गया, जहां मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का नाटक किया और फिर अलग-अलग किराए मकान में रखे हुए था।

आरोपी को भेजा गया जेल 
जांच में आरोपी के द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण की मंशा से संबंधित पाई गई, जिस पर थाना कोतवाली में धारा 65(1) बीएनएस, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें