फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रंसग के चलते आत्महत्या की आशंका

Tue, 24 Jun 2025 02:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने कल शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कल वे कल मृतका के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे इस बीच घर में दोनों ही बहने थी इस बीच छात्रा ने यह कदम आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा की फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। 

प्रेस प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था परिजनों को इस बात की जानकारी लगने पर उन्होंने अपनी बेटी को उस लड़के से बात करने मना किया गया था। संभवतः इसी वजह से छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें