पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गेहूं बाड़ी बकरी चराने की बात पर अधेड़ ग्रामीण पर जानलेवा हमला करते हुए टांगी से वार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए यशोदा दास महंत ने बताया कि 16 जून की रात करीब 8ः30 बजे उसके पिता दयालु दास महंत 55 सालए गांव के पियर दास के घर के पास खड़े थेए तभी गांव का ही पुरन साय राठिया ;उम्र 55 वर्षद्ध वहां पहुंचा और आरोप लगाने लगा कि यशोदा उसकी गेहूं बाड़ी खेत में बकरी चरा रही थी। इस पर दोनों में कहासुनी हुईए जिसमें दयालु दास ने समझाया कि गांव के सभी लोग बकरी चराते हैंए यह कोई नई बात नहीं है।
घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार
विवाद बढ़ते ही पुरन साय राठिया ने दयालु दास को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। डरा.सहमा दयालु दास घर की ओर लौटने लगाए तभी पुरन साय अपने घर से टांगी लेकर आया और पीछे से दौड़कर दयालु दास पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दयालु दास को तुरंत ग्रामीणों द्वारा कापू अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है।
आरोपी को भेजा गया जेल
घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरन साय राठिया के खिलाफ धारा 109ए 296ए 351;3द्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।