पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा संजय मैदान क्षेत्र से सामने आई है, जबकि दूसरा मामला जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर नगर से सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहां कैंसर बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो एक अन्य मामले में शराबी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा संजय मैदान निवासी 47 वर्षीय राजेश सोनी पिछले 3 साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों ने बताया कि कल देर शाम राजेश ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
इसी तरह की दूसरी घटना में जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर नगर निवासी राजेन्द्र खुंटे 32 साल, जोकि शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी किसी होटल में काम करती हैं। कल शाम को राजेन्द्र घर में अकेला था, इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देर शाम जब मृतक की पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके पति का शव फांसी के फंदे पर लटका है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर को पुलिस ने दोनों के शवों का परिजनों के सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।