फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती, पसंद करता हूं, शादी करूंगा कहते हुए बनाया संबंध, फिर करने लगा ब्लैकमेल

Wed, 17 Apr 2024 08:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने पहले सोशल मीडियो इंस्टाग्राम में एक युवती से दोस्ती की और फिर पसंद करता हूं शादी करूंगा कहते हुए मेला दिखाने ले जाने के बाद शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने पहले सोशल मीडियो इंस्टाग्राम में एक युवती से दोस्ती की और फिर पसंद करता हूं शादी करूंगा कहते हुए मेला दिखाने ले जाने के बाद शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच आरोपी युवक के द्वारा युवती का फोटो लेकर उसे डराते-धमकाते हुए फिर से शारीरिक संबंध बनाने दबाव डालता रहा। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म मामले के आरोपी शुभम चक्रवर्ती 22 साल निवासी तांबामुडा थाना फरसाबहार जिला जशपुर को आज उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने लगातार फरार चल रहा था। पीड़िता ने घटना को लेकर 11 अप्रैल को युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर शुभम चक्रवर्ती के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 
 

 

युवती ने बताया कि शुभम चक्रवर्ती से इंस्टाग्राम के जरिये जान परिचय हुआ था दोनों बातचीत करते थे। शुभम चक्रवर्ती ने पसंद करता हूं, शादी करूंगा कहकर 22 फरवरी को गांव मिलने आया था। उसके बाद 08 मार्च को शुभम गांव आकर माडो मेला दिखाने ले जाने के बहाने गांव से लेकर गया और गांव बस्ती के बाहर सुनसान जगह में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

 

युवती ने बताया कि उसके बाद शुभम उसके फोटो घरवालों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। युवती की शिकायत के बाद आरोपी शुभम चक्रवर्ती पर  धारा 376 आईपीसी 67 (।) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लैलूंगा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके घर में दबिश दिया गया लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार था। लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगडे ने आरोपी के गांव आने पर सूचना देने मुखबीर लगाकर रखा था। इसी बीच आज सुबह थाना प्रभारी राजेश जांगडे को मुखबीर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया  जिसे दुष्कर्म और आईटी एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें