रायगढ़ जिले में एक पुराने मकान का ताला तोड़कर बैल मांस को काटने के बाद आपस में बंटवारा करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायगढ़ जिले में एक पुराने मकान का ताला तोड़कर बैल मांस को काटने के बाद आपस में बंटवारा करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य की तलाश की जा रही है। उक्त पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार चमर सिंह लकड़ा निवासी पडरापाट ने कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि जाताटिकरा में उसका एक पुराना मकान है जो पिछले दस सालों से खाली पड़ा हुआ है। जिसके कारण उक्त मकान में ताला लगा रहता है। कल शाम 4 बजे के आसपास राजकुमार लकड़ा, रामबिलास किस्पोट्टा, सागर लकड़ा साजिद किस्पोट्टा ग्राम जाताडिकरा के द्वारा उसके पुराने घर का ताला तोड़कर अंदर बैल मांस को काटने के बाद आपस में बंटवारा करने की सूचना के बाद जब चमर सिंह लकड़ा अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा तो चारो लोग उसे देखकर फरार हो गए।
जिसके बाद कापू थाना पहुंचकर उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाई है। प्रार्थी की लिखित शिकायत पर कापू थाना पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।