फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जमीन में पटककर मासूम की हत्या, निर्दयी मां ने करतूत छुपाने के लिए रची कहानी, इस बात पर कर दी हत्या

Mon, 01 Apr 2024 05:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सराईमुडा में दो सगी बहनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद छोटी बहन ने अपने चार माह के मासूम को जमीन में पटककर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
दोनों महिलाओं ने पुलिस को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईमुडा में दो सगी बहनों के बीच मोबाईल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद छोटी बहन ने अपने ही चार माह के मासूम को न केवल जमीन में पटककर मौत के घाट उतार दिया बल्कि वारदात को हत्या की इस वारदात को छुपाने का भी प्रयास किया था। मगर पीएम रिपोर्ट में मामले का खुलासा होनें के बाद पुलिस ने आखिरकार मासूम बच्चे की मां और उसकी बडी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

  

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा पुलिस ने 4 माह के शिशु की हत्या के अपराध में शिशु की निर्दयी मां और उसकी सगी बडीबहन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सूक्ष्मता से जांच किया गया। जांच दौरान पीएमकर्ता महिला चिकित्सक की पृथक से राय ली गई। पीएमकर्ता ने चोट को साधारण गिरने से आई चोट का होना नहीं बताया। थाना प्रभारी द्वारा मृतक की मां और घरवालों से कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें घटना का खुलासा हुआ।
 

घटना को लेकर शिशु की दादी श्रीमती समारी पैकरा पति कमल सिंह पर उम्र 50 साल निवासी सराईमुडा थाना लैलूंगा द्वारा 16 जनवरी को थाना लैलूंगा में शिशु की मौत के संबंध में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराई कि शिशु की मां पूजा पैंकरा सुबह रोड के ढलान पर बच्चे को धूप दिखा रही थी। उसी समय पूजा को अचानक चक्कर आने से दोनों मां बेटा ढलान पर से गिर गये जिससे शिशु आयुष (04 माह) को चोट आयी, जिसे एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल लैलूंगा में भर्ती किए जहां इलाज दौरान शिशु की मृत्यु हो गई है जिस पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच में पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मामला संदिग्ध पाए जाने से थाना प्रभारी राजेश जांगडे द्वारा मृतक के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।   

विज्ञापन

मोबाइल फोन बना हत्या का कारण
16 जनवरी की सुबह मृतक की मां पूजा पैंकरा से उसकी बड़ी बहन संतोषी पैंकरा मोबाइल मांग रही थी, मोबाइल नहीं देने पर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ। इसी झगड़ा विवाद के बीच गुस्से में आकर पूजा पैंकरा अपने चार महीने के शिशु आयुष को जमीन में पटक दी जिससे सिर में आई गंभीर चोट से शिशु की मृत्यु हो गया।  

जमीन में गिरने से मौत होने की बताई वजह
अपराध को छिपाने घरवालों ने धूप सेकने के दौरान शिशु के उसकी मां के हाथ से गिर जाने से सिर में आई चोट की झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। पीएम रिपोर्ट में शिशु के सिर पर आई चोट किसी भारी ठोस वस्तु से प्रहार करने या टकराने की वजह से हिंसात्मक व्यवहार लेख किया गया है।   
 

लैलूंगा पुलिस हत्या के इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती कर आरोपिया पूजा पैकरा पति अरविंद पैकरा उम्र 21 साल तथा उसकी बड़ी बहन संतोषी पैकरा पिता कमल सिंह पर उम्र 32 साल निवासी सराईमुडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें