रायगढ़ जिले में एक जल्लाद पति की करतूत सामने आई है। जहां एक गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या करने की सोची। लेकिन वो भाग गई। इस बात का गुस्सा पति ने बेजुबान गर्भवती मवेशी पर निकाला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी का गुस्सा एक बेज़ुबान गर्भवती मवेशी पर उतारते हुए सिर में टांगी से वार करके उसकी हत्या कर दी। महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बिमला एक्का ने कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की वह कपिया भौना चोटटो पारा की रहने वाली है। महिला ने बताया कि बीती 24 अगस्त की दोपहर 2 बजे उसका पति रामधनी एक्का ने जान से मारने की धमकी देने पर वह जान बचाने खेत की तरफ भाग गई। इस दौरान रामधनी एक्का अपना गुस्सा घर में बंधे एक गाभीन गाय पर उतारते हुए गाय के सिर पर टंगिया के पासा से जोरदार हमला कर दिया। जिससे गाय की मौत हो गई।
महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी उसे सोते समय डंडे से मारने की कोशिश कर चुका है। बहरहाल, महिला की रिपोर्ट के बाद कापू पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ 10-LCG, 11-LCG, 4-LCG, 6-LCG, 325-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।