फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पहाड़ मंदिर में लगी भयंकर आग, आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल, देर रात पाया काबू

Tue, 18 Feb 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले में गर्मी लगते ही अब पहाड़ो में दवानल की घटना की शुरूआत हो चुकी है। बीती रात शहर से लगे पहाड़ मंदिर में भयंकर आग लग गई जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। 

विज्ञापन
पहाड़ मंदिर में लगी भयंकर आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले में गर्मी लगते ही अब पहाड़ो में दवानल की घटना की शुरूआत हो चुकी है। बीती रात शहर से लगे पहाड़ मंदिर में भयंकर आग लग गई जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। 

विज्ञापन

यूं तो छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जिले के रूप में जाना जाता है। जहां गर्मी के दिनों में पहाड़ो और जंगलों दवानल की घटनाएं सबसे अधिक होती है। यहां के जंगलों और पहाड़ो में आग लगने से पेड़-पौधे तो झुलसते ही हैं। साथ ही साथ वनोपज भी समाप्त हो जाता है। जिसका खासा असर जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों पर पड़ता है। 

इसी क्रम में बीती रात रायगढ़ वन मंडल के पहाड़ मंदिर गजमार पहाड़ी में भी भयंकर आग लग गई। यहां लगी आग की लपटो को कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था। चूंकि पहाड़ मंदिर के आसपास रिहायशी इलाका भी है जहां पहाड़ के नीचे कई परिवार निवासरत है। ऐसे में आग की भयंकर लपटो को देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने पहाड में लगी आग की जानकारी देर रात लगी वन विभाग के अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


गजमार पहाड़ी में बीती रात लगी भयंकर के संबंध में रायगढ़ वन मंडल के प्रभारी रेंजर हेमलाल जायसवाल ने बताया कि पहाड़ मंदिर के पीछे तरफ लगी आग को बुझा लिया गया था। साथ ही दमकल को सूचना देते हुए फायर बिग्रेड और स्थानीय लोगों की मदद से रात 2 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पहाड़ में आग लगने के संबंध में उन्होंने कहा कि पहाड़ मंदिर के पीछे तरफ शराब दुकान हैं संभवत किसी शराबी ने यह आग लगाया होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें