फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ्तार वाहन ने शख्स को कुचला, परिजनों को दी गई मामले की जाकारी, ग्रामीणों में नाराजगी

Sun, 24 Nov 2024 03:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हुंकराडीपा चैक में पेट्रोल पंप के सामने बीती रात तकरीबन 1 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह घटना इतनी भयंकर थी कि मृतक का शरीर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और कुछ भी नही बचा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस घटना स्थल पहुंचकर किसी तरह मृतक के शव को उठवाकर मर्चुरी में रखवाते हुए अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पार करते समय मृतक को अज्ञात वाहन के चालक ने कुचला होगा।  

 

घटना स्थल में मिला ड्राईविंग लायसेंस 

घटना स्थल पर मिले मृतक के जूते और ड्राईविंग लायसेंस के हिसाब से उसकी पहचान बांधापाली निवासी जतन कुमार सारथी के रूप में की जा रही है, परिजनों को इस घटना से अवगत करा दिया गया है उनके पहुंचने के बाद ही मृतक की शिनाख्त हो सकती है।

 

गांव के ग्रामीणों में आक्रोश 

बताया जा रहा है कि बीती रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद आसपास गांव के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। 24 घंटे यहां की सड़कों में भारी वाहनों का रेलमपेल लगा रहता है। भारी वाहन के चालकों के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आये दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें